रामनगर-आप ने बढाया अपना कुनवा, पूर्व उपाध्यक्ष छात्रसंघ सहित 60 लोगों ने ली आप की सदस्यता।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – आम आदमी पार्टी ने अपना कुनवा बडा़या है।आज मोहम्मद शाकिर पूर्व उपाध्यक्ष छात्रसंघ सहित 60 युवा शक्ति समेत डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने आम आदमी का दामन थामा रामनगर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत द्वारा आज ग्रीन वैली रेस्टोरेंट में आम सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन दान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में व संचालन खुर्शीद आलम के संचालन में हुई बैठक में मोहम्मद शाकिर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष ,अभिषेक अग्रवाल ,शौर्य अग्रवाल ,दीपक महेश्वरी, सौरव, निर्मल ,शास्त्री सुनील ,हरमन ,राजविंदर ,अमित कश्यप ,नवीन रावत ,शहजाद अली ,मकसूद ,तस्लीम, रईस ,शाहनवाज, चांदनी चौधरी ,उस्मान ,मुमताज ,हरप्रीत, गीता देवी, मंजू नैथानी ,सुनीता रावत ,महेंद्र आर्य, हुसैन तारा सहित डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नवीन नैथानी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, भास्कर जोशी संगठन मंत्री, सुनीता रावत आदि ने संबोधित किया।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में गरीबों की सरकार आम आदमी के खेत में काम कर रही है। 2022 में उत्तराखंड की जनता ने चाहा तो निश्चित रूप से यहां पर भी दिल्ली का विकास मॉडल दोहराया जाएगा। कि कांग्रेस और भाजपा ने सिर्फ शराब और खनन से वसूली करके सरकारी कर्मचारियों को तनख्वाह देने तक का काम किया।आम आदमी के लिए कोई काम नहीं हो रहा है लोक शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए तरस रहे हैं। अगर आम आदमी की सरकार आई तो उत्तराखंड में भी अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य दी जाएगी। जिससे पलायन भी रुकेगा और लोगों में रोजगार के प्रति भी उम्मीद जागेगी 2022 आम आदमी पार्टी का होगा क्योंकि युवा बहुत अधिक रूप में पार्टी से रोज जुड़ रहे हैं।