रामनगर-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने धनगढ़ी गेट मे लगभग 01 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक तकनीकि से युक्त कार्बेट परिचय केंद्र, नेचर शॉप, कैंटीन का किया लोकार्पण।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने धनगढ़ी गेट पहुंचकर लगभग 01 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक तकनीकि से युक्त कार्बेट परिचय केंद्र, नेचर शॉप, कैंटीन का लोकार्पण किया। श्री रावत ने कार्बेट टाइगर रिजर्व की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के स्मारक पर दीप जलाकर व पुष्प चक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर श्री रावत ने कहा कि कार्बेट परिचय केंद्र के खुलने से पर्यावरण एवं वन्य जीव प्रेमियों को कार्बेट पार्क की जैव विविधता को जानने एवं समझने में आसानी होगी। श्री रावत ने कहा कि पार्क का आकर्षण बढ़ने के साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने भी एवं वन्य जीवों का संरक्षण करने में सराहनीय कार्य किया है। हमें पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जंगलों का संरक्षण, संवर्धन करने के साथ ही उन्हें आग से बचाना होगा।
श्री रावत ने कहा कि पिरूल जिसे संकट एवं समस्या माना जाता है उसके रेजिन एवं लीसा से मलेशिया में 127 किस्म के उत्पाद बनाए जा रहे हैं, बैजनाथ में लीसा एवं रेजिन से 7 से 8 प्रकार के उत्पाद बन रहे हैं। श्री रावत ने कहा कि चीड़ की पत्तियों से चारकोल, बिजली उत्पादन हो रहा है। श्री रावत ने कहा कि पीरुल से 25 किलो वाट की विद्युत उत्पादन यूनिट में 207 लोगों को पहले फेज में एक यूनिट द्वारा काम दिया गया है। यूनिट की क्षमता बढ़ने के साथ ही रोजगार में भी वृद्धि होगी।
श्री रावत ने कहा कि गर्जिया में पर्यटन जोन अति शीघ्र अस्तित्व में आएगा, जिसमें 50 जिप्सी तथा 50 नेचर गाइड को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही क्षेत्रीय जनता को भी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने चोपड़ा, लेटी, रामपुर गांव को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कार्बेट पार्क बाघों के संरक्षण के साथ ही इस बात के लिए भी जाना जाएगा कि यह वही पार्क है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले का बदला एवं प्रतिकार लेने के लिए दृढ़ निश्चय एवं संकल्प लिया था जिसका प्रतिकार सेना द्वारा लिया गया।
कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की जनगणना का डाटा जारी करते हुए बताया गया कि वर्ष 2018 में कार्बेट टाइगर रिजर्व में टाइगर रॉकी संख्या 231 थी जो कि वर्ष 2020 में 252 से अधिक हो चुकी है।
कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत, निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व राहुल ने भी सम्भोदित किया। कार्यक्रम में विधायक कैलाश गहतोड़ी, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत सहित लोग उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT