रामनगर-उत्तराखंड पटवारी संघ के पूर्व अध्यक्ष, नेकी की दीवार के संस्थापक व राजस्व उपनिरीक्षक ताराचन्द्र घिल्डियाल को पितृ शोक।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – उत्तराखंड पटवारी संघ के पूर्व अध्यक्ष, नेकी की दीवार के संस्थापक व राजस्व उपनिरीक्षक ताराचन्द्र घिल्डियाल के पिता पूर्व कानूनगो 83वर्षीय गोविंद बल्लभ घिल्डियाल का शुक्रवार की शाम निधन हो गया।शनिवार की सुबह शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर विभिन्न राजनैतिक , सामाजिक , छात्र संगठनों और मीडिया ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत , ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी , पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम , पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी , पूर्व राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल , उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, तहसीलदार पूनम पंत, सीओ पंकज गैरोला,कोतवाल रवि कुमार सैनी,एसएसआई जयपाल सिंह चौहान, राजस्व उपनिरिक्षक आरिफ़ हुसैन, पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष अमितपाल सिंह रावत, सभासद रुबीना सैफी, भाजपा नगराध्यक्ष भावना भट्ट, कांग्रेस नगराध्यक्ष डीसी हर्बोला, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत , कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश नैनवाल, नवीन करगेती , अशोक गुप्ता ,मोहम्मद हासिम , ताइफ़ खान, फैजुल हक़, नज़ाकत अली, सोहराब सैफ़ी , प्रधान नरगिस , प्रधान प्रतिनिधि शकील अंसारी, प्रधान इमरान खान , सभासद तनुज दुर्गापाल , कमल तिवारी, देवेंद्र चंदोला आदि लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।