रामनगर – भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नव निर्वाचित टीम घोषित करने का भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया । कार्यकर्ताओं में नव मनोनीत सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी ।उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद माननीय अनिल बलूनी जी को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी बनने पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए इस शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामनगर क्षेत्र विधायक दीवान सिंह विष्ट के कार्यालय पर एकत्रित होकर मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी कर अपनी खुशियों को व्यक्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद को भारतीय जनता पार्टी का मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी देना उत्तराखंड की देवभूमि की जनता को का सम्मान है निश्चित तौर पर बलूनी जी अनुभव पार्टी व उत्तराखंड के लिए लाभकारी सिद्ध होगा । इस अवसर नवीन करगेती, मनीष अग्रवाल, मदन जोशी, मनमोहन सिंह बिष्ट,बलदेव रावत, धर्मवीर शर्मा, राकेश अग्रवाल,गणेश रावत, यशपाल रावत,हरिओम सिंह, सुरेश घुगत्याल, दानिश सिद्दकी, डा0 तनवीर अहमद, बलदेव रावत, विनोद करगेती, नरेन्द्र शर्मा, इन्दर लाल, सैयद मोहम्मद अली, इंदर लाल, प्रकाश थापा ,अनुज अग्रवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।





