रामनगर-एम पी इण्टर कालेज मे एन.सी.सी.भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न 235 छात्र -छात्राओं ने लिया भाग।

ख़बर शेयर करें -

एन.सी.सी.भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न
एम.पी.हिन्दू इ.का.रामनगर मे आज एन.सी.सी.आर्मी तथा एन.सी.सी. नेवी की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न की गई । कोविड 19 के कारण इस वर्ष भर्ती देरी से कराई गई जूनियर डीविजन एन.सी.सी.भर्ती हेतु कुल 235 छात्र -छात्राऐं प्रातः 7:00 बजे से ही खेल मैदान मे एकत्रित हुए थे। भर्ती हेतु छात्र छात्राओं का उत्साह भरपूर देखा गया। सर्वप्रथम छात्रों का कोविड गाईडलाइन के तहत तापमान मापा गया और फिर हाथ सेनेटाइजर किये गए ।भर्ति हेतु छात्रों को छोटे छोटे समूहों में बाँटकर दौड़ कराई गई तत्पश्चात कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल त्रिभुवन सिंह के निर्देशन मे बटालियन से आएं सूबेदार नन्दा बल्लभ पाण्डे एवं हवलदार भानू प्रताप ने छात्रों का फिजिकल टेस्ट कुल 21 छात्र तथा 15 छात्राओं का एन.सी.सी.आर्मी हेतु चयन किया गया जबकि एन.सी.सी.नेवी के लिए 42छात्रों का चयन किया गया ।
इस अवसर पर विधालय के प्रधानाचार्य डा• दिग्विजय सिंह ,एनसीसी अधिकारी कैप्टन चंद्रशेखर मिश्रा, सेकंड ऑफिसर जफर अली, थर्ड ऑफिसर अमित धारकिया ,सीनियर अंडर ऑफिसर ऋषभ उप्रेती ,एक्स सीनियर आरिश सिद्दीकी, वसीम सैफी, नीरज सती ,युवराज ,राहुल जोशी ,भास्कर, तरंग और सीनियर क्रेडिट भी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT