रामनगर -विश्व प्रसिद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बाघों के लिए जाना जाता है । जहाँ देशविदेश से पर्यटक बाघों का दीदार करने के लिए आते हैं।यहीं का एक वीडियो आज तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में एक बाघ पर्यटकों के सामने से ही हिरण को अपने मुंह में दबोच कर जंगल की ओर ले जा रहा है। जिसे देखकर पर्यटकों की सांसें अटक गईं।
इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल कुमार सेे पहुंचा। राहुल कुमार ने बताया कि यह वीडियो रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन का है। यह वीडियो किसी पर्यटक द्वारा बनाया गया है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं कॉर्बेट के पार्कों में होती रहती हैं।
पर्यटकों के काफिले के सामने बाघ द्वारा हिरण का शिकार करने का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। काफिले के ही किसी पर्यटक ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया था।हालांकि, वीडियो देखने के बाद लोगों में डर भी बना हुआ है।




