रामनगर – नेशनल हाइवे रामनगर काशीपुर रोड़ पर ग्राम चिलकिया पावर हाउस के समीप दो कारों में आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए।घायलों को अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक काशीपुर की तरफ से आ रही UK 06 AR 8889 नम्बर की कार ने रामनगर से काशीपुर को जा रही UK 04 J 2415 नम्बर की कार को टक्कर मारी हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई ,दोनों कारें सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
इस हादसे में UK 04 J 2415 नम्बर की कार में सवार खताडी निवासी शेर खान का परिवार सवार था।वह लोग घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि काशीपुर से आ रही UK 06 AR 8889 नंबर की कार को आईआरबी बैलपड़ाव का पुलिस कर्मी चला रहा था।वहीं रामनगर कोतवाली के SSI जयपाल चौहान ने बताया कि घटना स्टेेयरिंंग लाँक होने की वजह सेे हुुुई है।




