रामनगर – भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा आज ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में किसान बिल 2020 पारित करने की खुशी में मिष्ठान्न वितरण किया गया।मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जो किसान बिल लाया गया है वो बहुत ही ऐतिहासिक तथा किसानों के लिये फायदे लायक है। इससे किसानों को फसल को खुले बाजार में कही भी बेचने और अपने रेट पर बेचने की आज़ादी मिल गईं है तथा किसानों को अधिक फायदा होगा।।उन्होंने कहा की कांग्रेस का काम केवल विरोध करने का है वो भाजपा के हर अच्छे काम का विरोध करती है। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मण्डल रामनगर के पदाधिकारियों द्वारा आज मिष्ठान्न वितरण किया।कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री हेम जोशी व बलदेव रावत,वीरेन्द्र पाल सिंह,नरेंद्र बिष्ट,हरीश मालगुडी,गोविंद मनराल,मनमोहन बिष्ट,महेशानंद भारद्वाज, हरिओम सिंह, कृपाल जोशी,महेंद्र महरा,शान्ती बिस्तानिया,धर्मवीर शर्मा,दीप बेलवाल,धनीराम,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।




