रामनगर-केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक बिल के विरोध में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दीप गुणवंत के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – किसान विरोधी अध्यादेश के विरोध में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दीप गुणवंत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।
उन्होंने कहा की देश भर के किसान पूर्ण राष्ट्र में इस बिल का विरोध कर रहे हैं और सरकार से यह माँग करेंगे की इस बिल को वापस ले।
युवा कांग्रेस पूरे देश मे किसानों के साथ मिलकर इस बिल का पूर्ण विरोध करती है एवं सड़क से लेकर संसद तक इस बिल का विरोध करेगी।
पुतला दहन करने वालों में कमल तिवारी(नगर अध्यक्ष), तनुज दुर्गापाल(सभासद), देवेंद्र चंदोला(ब्लॉक अध्यक्ष), धीरज ढोढ़ीयाल(विधानसभा सह संयोजक), राहुल नेगी(प्रदेश संयोजक युका),संजय बिष्ट, कुलदीप शर्मा, नीरज तिवारी(कुमाऊँ महासंघ उपाध्यक्ष), अनुज दुर्गापाल(जिला सह संयोजक), अनुभव बिष्ट(नगर अध्यक्ष सेवादल), अखिलेश पटवाल (विधानसभा संयोजक), एडवोकेट फैजुल हक, यशपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, मनजोत सिंह सहित दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT