रामनगर-कुछ दिन पूर्व गुमशुदा युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप।

ख़बर शेयर करें -

प्रकाश भट्ट

रामनगर – क्षेत्र के ग्राम हाथीगंगर मनोरथपुर बांसीटीला में शव मिलने से हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास के बाद बताया कि मृतक कुछ दिन पूर्व घर से बिना बताए लापता था। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज भी की थी। जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात ग्राम लालूपुर बासीटिला क्षेत्र में बरसाती नाले में एक व्यक्ति का शव देखने की सूचना ग्रामीणों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई वही इलाके में शव मिलने से ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाल अबुल कलाम ,एसएसआई जयपाल सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाले से शव को बाहर निकालते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास कराएं लेकिन काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई मामले में कोतवाल ने बताया कि रामनगर कोतवाली में हाल ही में दर्ज गुमशुदगियो की जांच के बाद पता चला कि बरामद शव टेडा रोड लखनपुर निवासी प्रेम राम 60 वर्ष पुत्र गंगाराम का है। उन्होंने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी सरूली देवी ने 3 दिसंबर को कोतवाली में अपने पति की गुमशुदगी की तहरीर देते हुए बताया था कि उसके पति 1 दिसंबर को घर से बिना बताए लापता हो गए परिजनों द्वारा तलाश करने पर भी उनका कोई पता नहीं चला है मामले में पुलिस ने प्रेम राम की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। रविवार की शाम लापता प्रेम राम का शव मिलने के बाद घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामले में कोतवाली के एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि मृतक को दौरे भी पढ़ते थे तथा वह मानसिक रूप से कमजोर भी था। उन्होंने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा उन्होंने बताया कि शव 2 दिन पुराना है तथा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ad_RCHMCT