रामनगर के सामाजिक कार्यकर्ता मुनीष की माता जी का बीमारी के कारण हुआ निधन, रविवार की सुबह बृजघाट में होगा अंतिम संस्कार।।

ख़बर शेयर करें -


रामनगर के सामाजिक कार्यकर्ता, व्यपारी, समाजवादी लोक मंच के संयोजक व जनवादी मुनीष कुमार की माता जी प्रभा देवी का शनिवार की शाम काशीपुर मे निधन हो गया। 86 वर्षीय प्रभा देवी उम्रजनित बीमारियों से ग्रस्त थी। वह अपनी पुत्री विनीता अग्रवाल के काशीपुर स्थित आवास पर रहकर अपना उपचार करा रही थीं। प्रभा देवी अपने पीछे नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़कर गयी हैं। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह रविवार को बृजघाट (गढ़मुक्तेशर) में किया जाएगा। उनके निधन पर नगर पालिका अध्यक्ष मौ. अकरम, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथलाल चौधरी, उपपा नेता प्रभात ध्यानी, इंकलाबी मज़दूर केंद्र के पंकज कुमार, कांग्रेस नेता पुष्कर दुर्गापाल, भाकपा माले के इंद्रेश मैखुरी, अनुपम शर्मा, गणेश रावत, शिक्षक नेता नवेन्दु मठपाल, एडवोकेट चन्द्रशेखर करगेती, कमलेश, पूरन पाण्डे, मदन मेहता, नवीन तिवारी, ललित उप्रेती, पवन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, प्रेमा नेगी, पीसी तिवारी, देवभूमि मंच संयोजक मनमोहन अग्रवाल, सलीम मलिक, लालता श्रीवास्तव, आलोक गुंसाई, मोहित अग्रवाल के अलावा कई सामाजिक, व्यापारिक, राजनैतिक, कर्मचारी संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

Ad_RCHMCT