रामनगर – कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में चल रहे वन्य जीव प्राणी सप्ताह के तीसरे दिन फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्वघाटन कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने किया। फोटो प्रदर्शनी के जरिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व यह बताता है, की कार्वेट मे कौन-कौन से वन्य जीव और क्या-क्या जैव-विविधता मौजूद हैं। ताकि कॉर्बेट के संसार से लोग और पर्यटक रूबरू हो सकें,और इसको समझ सकें।इसके लिए आज फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।फोटो के माध्यम से लोग आसानी से जान सकते हैं कि कॉर्बेट में कौन से वन्यजीव विचरण करते हैं।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि कॉर्बेट में हर वर्ष वन्य जीव प्राणी सप्ताह एक अक्टूबर से सात अक्टूबर तक मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण के संबंध में जानकारी देना होता है। उन्होंने बताया कि इस साल कार्यक्रम को कोरोना के चलते सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया जा रहा है।वहीं इस कार्यक्रम के संयोजक संजय छिमवाल ने बताया कि फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को कॉर्बेट में पाए जाने वाली सभी छोटे बड़े वन्यजीओं और जीव जन्तुओं के संबंध में जानकारी देना होता है।फोटो प्रदर्शनी में अधिकतर वन्यजीवों की खैचीं गई तस्वीरें मौजूद हैं।




