रामनगर – कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में चल रहे वन्य जीव प्राणी सप्ताह मे पक्षी अवलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें 12 वर्ष की आयु से अधिक आयु वाले बच्चों को कार्वेट के बिजरानी गेट के अंतर्गत पड़ने वाले वन ग्राम आमडंडा में पक्षी अवलोकन भ्रमण पर ले जाया गया। जहां पक्षी विशेषज्ञों ने बच्चों को पक्षियों के विभिन्न प्रजातियों और उनकी विशेषताओं के बारे मे बताया। उसके बाद पक्षियों की आवाजों के बारे मे भी बताया।
पक्षी विशेषज्ञ राजेश भट्ट ने बताया की संसार में लगभग 9500 जाती के पक्षी पाए जाते हैं।वर्तमान में पक्षियों की कई प्रजातियां लुप्त हो गई है और कई लुप्त होने के कगार पर हैं




