रामनगर – कोटाबाग विकास खंड के जाला गांव की निवासी बिशना देवी उम्र लगभग 48 वर्ष पत्नी जसवंत सिंह को हाथी ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।हर दिन की तरह आज भी अपने कुछ साथियों के साथ बिशना देवी घास काटने जंगल गयी हुई थी, जहाँ अचानक हाथी ने हमला कर दिया जिसमें बिशना देवी की मौत हो गई और साथी महिलाओ ने बमुश्किल भागकर जान बचाई । महिलाओ ने आकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी ,जिसके पश्चात ग्रामीणों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग लाया गया जहाँ चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल मे किया विरोध प्रदर्शन।




