रामनगर-कोरोना अपडेट आज फिर कुछ स्कूली बच्चों सहित 15 कोरोना पॉजिटिव आये।

ख़बर शेयर करें -

प्रकाश भट्ट
रामनगर – क्षेत्र में फिर कोरोना संंक्रमण बड़ने मेे लगा है।आज 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्रशासन द्वारा भी लोगों को बार बार सतर्क रहने को बोला जा रहा है।सोमवार को कोरोना के नोडल सहायक अधिकारी संतोष बधानी ने बताया कि बीते दिनों नगर में कोरोना टेस्टिंग के दौरान कई लोगों की कोरोना जांच की गई थी। बताया कि सोमवार को 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।जिसमें एमपी इंटर कॉलेज के छात्र,पीरुमदारा, रानीखेत रोड, भवानीगंज ,आईआरबी,छोई आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड केयर सेंटर रेफर कर दिया गया है।एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सतर्क रहें, सामाजिक दूरियों का पालन और शासन-प्रशासन द्वारा दिये गये नियमों का पालन करें।

Ad_RCHMCT