रामनगर-कोरोना अपडेट आज फिर क्षेत्र मे आये 6 लोग कोरोना पॉजिटिव।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का मामला दिन प्रतिदिन बड़ता जा रहा है,आज फिर 6 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्रशासन द्वारा भी लोगों को बार बार सतर्क रहने को बोला जा रहा है।बुधवार को करोना के नोडल सहायक अधिकारी संतोष बधानी ने बताया कि बीते दिनों नगर में कोरोना टेस्टिंग के दौरान कई लोगों की कोरोना जांच की गई थी। बताया कि बुधवार को 6 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।जिसमें सभी संक्रमित ग्राम क्यारी, ग्राम सिमलखलिया,चोरपानी, गूलरघटटी,आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड केयर सेंटर रेफर कर दिया गया है।एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सतर्क रहें, सामाजिक दूरियों का पालन और शासन-प्रशासन द्वारा दिये गये नियमों का पालन करें।

Ad_RCHMCT