रामनगर-(कोरोना अपडेट)-रामनगर में आज 15 लोग कोरोना पॉजिटिव।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – रामनगर मे कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है।आज 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी हैं।वहीं प्रशासन ने संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है।शुक्रवार को कोरोना के नोडल सहायक अधिकारी संतोष बधानी ने बताया कि बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंटेंमेंट जोन मे रहने वाले व कोरोना संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आये लोगों की कोरोना टेस्टिंग की थी। जिसमे कई लोगों को टीम ने क्वारन्टाइन सेंटर में क्वारन्टाइन किया था। बताया कि शुक्रवार को 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।उन्होंने बताया कि सभी संक्रमित लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है। बताया कि सभी संक्रमित मोहल्ला भरतपुरी,रोडवेज स्टेशन,पीरुमदारा, कोसी रोड, विपिन बिहार,कानिया,जस्सागंजा आदि क्षेत्रों के रहने वाले है।प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी लोगों से सतर्क रहने और सरकार की गाईड लाईन का पालन करने की अपील की है।

Ad_RCHMCT