रामनगर- क्षेत्र में 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्रशासन द्वारा भी लोगों को बार बार सतर्क रहने को बोला जा रहा है।गुरुवार को करोना के नोडल सहायक अधिकारी संतोष बधानी ने बताया कि बीते दिनों नगर में कोरोना टेस्टिंग के दौरान कई लोगों की कोरोना जांच की गई थी। बताया कि गुरुवार को 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।जिसमें शान्ति कुंज गली नम्बर1,नारायण पुर चिल्कीया,आई आर बी बैलपड़ाव,आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड केयर सेंटर रेफर कर दिया गया है।एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सतर्क रहें, सामाजिक दूरियों का पालन और शासन-प्रशासन द्वारा दिये गये नियमों का पालन करें।




