रामनगर-गर्जिया गिरिजा देवी मंदिर आम लोगों के दर्शन,पूजा के लिए खोलने की मांग को लेकर सिविल सोसाइटी के लोगों ने उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – गर्जिया गिरिजा देवी मंदिर आम लोगों के दर्शन,पूजा के लिए खोलने की मांग को लेकर सिविल सोसाइटी के लोगों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
उप जिलाधिकारी रामनगर एवं गिरिजा मंदिर समिति के अध्यक्ष /सचिव को संबोधित ज्ञापन में बताया गया है कि सरकार द्वारा देश के अंदर अनलॉक 1, 2 ,3 में धार्मिक स्थलों को खुलने की अनुमति जारी कर दी गई है ।जिसके तहत प्रदेश में चार धाम यात्रा शुरू हुए भी 1 महीने से ज्यादा समय हो गया है। लेकिन रामनगर स्थित गर्जिया गिरजा देवी मंदिर को प्रबंध समिति एवं प्रशासन के द्वारा अभी तक नहीं खोला गया है । जिसके कारण श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। वही मंदिर से जुड़े लोग लंबे समय से रोजगार से वंचित है। प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि गर्जिया गिरिजा देवी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुलने से मंदिर से जुड़े सैकड़ों दुकानदार, प्रसाद बेचने वाले,टैक्सी, टेंपो चालक वालों की रोजी रोटी एवम रोजगार शुरू हो जाएगा जो विगत चार माह से बेरोजगार होकर घर पर बैठे हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रभात ध्यानी ,चंदन सिंह बिष्ट , इंद्र सिंह मनराल,अतुल मनराल, विशाल नैनवाल,मनोज सती,प्रकाश चंद्र, मनोज सती, कन्नू तिवारी,मनोहर सिंह ,नवीन नैथानी ,जीसी बिष्ट ,शहाबुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास कार्यों की समीक्षा, विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Ad_RCHMCT