रामनगर-गर्भवती महिला और जुड़वां बच्चों की मौत के बाद देवभूमि विकास मंच से जुड़े सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने, समुचित इलाज ना मिलने के कारण मंजू देवी, उसके गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की असमय मृत्यु से आक्रोशित देवभूमि विकास मंच से जुड़े सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने सीएमएस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री ,विधायक ,जिलाधिकारी ,सीएमओ ,
उपजिलाधिकारी ,अस्पताल प्रबंधन को अपनी मांगों से संबोधित ज्ञापन दिया।


देव भूमि विकास मंच से जुड़े सामाजिक राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में एकत्र होकर स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश था कि प्रदेश में बदहाल स्वास्थय सेवाओं के कारण बड़ी सख्यां में लोग असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं।


तीरथ सिंह रावत जो प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ स्वास्थय मंत्रालय भी उनके मातहत है ,साथ ही रामनगर से सांसद भी है उसके बावजूद अस्पताल बदहाल है।पीपीपी मोड़ में देने के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं और खराब हो गई है । अनुबंध के बावजूद अस्पताल में जरूरी सुविधायें न होने के कारण आज भी यह अस्पताल रैफर सेन्टर मात्र बन कर रह गया है। मृतका के साथ आये परिजनो से वहां मौजूद अस्पताल का स्टाफ असंवेदनशीलता का परिचय देते हुए मृतक के शरीर पर लगी नलियों को निकालने से मना कर देता है ।सामाजिक-राजनैतिक संगठनों से जुडे लोगो ने मुख्यमंत्री व अन्य को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि बदहाल स्वास्थय सेवाओं के कारण समय पर मरीजों को समुचित इलाज ने मिलने के कारण असमय हो रही मौतों की जिम्मेदारी व जबाबदेही लेते हुये स्वास्थय सेवाओं को दुरस्थ करने ,श्रीमती मंजू देवी व उसके गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की अस्पताल में समुचित इलाज न मिलने के कारण असमय हुई मौत की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने,
श्रीमती मंजू देवी के निधन के बाद संयुक्त चिकित्सालय के स्टाफ द्वारा जो असंवेदनशील का परिचय दिया उनके खिलाफ कार्यवाही करने, मृतका के परिजनों को उसकी दो मासूम बेटियों को ध्यान रखते हुए उचित मुवाअजा देंने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में मनमोहन अग्रवाल, प्रभात ध्यानी, मुनीश कुमार,मनिन्दर सिंह सेठी,लालमणी, ललिता रावत, ललित उप्रेती,इंदर सिंह मनराल, गोपाल असनोड़ा,किरन, पंकज, रईस अहमद,तुलसी छिम्बाल,एस आर टम्टा, गवर सिंह बिष्ट, सरस्वती जोशी, कौशल्या, केसर राणा, दीपक सुयाल, आशा बिष्ट, जगदीश पांथरी मौजूद थे।

Ad_RCHMCT