रामनगर – ग्राम कानियाँ मे गाँधी जयंती के शुभ अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक,कानियाँ एंव कृषि विभाग द्वारा ग्राम सम्पर्क अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कानियाँ सुरेश घुघ्त्याल की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी के सानिध्य में आयोजन हुआ।जिसमे बैंक प्रतिनिधियों एंव कृषि विभाग के अधिकारी ने बैंक तथा बैंक द्वारा कृषि से सम्बंधित जानकारी किसानो को विस्तृत पूर्वक बताई।गोष्ठी में बैंक की तरफ से सनोद पोटदार सहायक महाबंधक पी.एन.बी, श्रीमती ज्योति शुक्ला मुख्य प्रबंधक पी.एन.बी,किरण सेठी कृषि अधिकारी पी.एन.बी,विमल पाण्डेय अधिकारी पी.एन.बी,विनोद कुमार,भाष्कर भट्ट,संजीव,लक्ष्मी यादव एंव किसानो में उपप्रधान-दीप पाण्डेय,सुबोध चमोली.लक्ष्मीदत्त करगेती,हिम्मत सिंह,विनोद करगेती,दलीप सिंह रावत,परमजीत सिंह,जमीर आलम,आशीष मठपाल,महेश मठपाल आदि ग्रामीण और किसान शामिल थे।





