रामनगर-घर जा रहे युवक की हाथी के कुचलने से हुई मौत।

ख़बर शेयर करें -


रामनगर – ग्राम मालधन मे मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रहे युवक हिम्मत सिंह निवासी तुमड़िया डाम 2 पर बीती देर रात्रि रास्ते में हाथी ने हमला कर दिया ,जिससे हिम्मत सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके उपरांत आज सुबह रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने हिम्मत सिंह के शव को पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग व मालधन पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही वन विभाग व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हिम्मत सिंह की मौत की खबर सुनते ही परिवार मैं कोहराम मचा है। वहीं इस मामले में तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

Ad_RCHMCT