रामनगर-जंगल से आबादी क्षेत्र में आया चीतल ,छत से गिरकर चीतल की हुई मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – मोहल्ला भरतपुरी क्षेत्र में आबादी की तरफ एक चीतल आ गया ,जिसकी आबादी क्षेत्रों मे बने घरों की छत से गिरकर मौत हो गई।मंगलवार की देर सायं कॉर्बेट पार्क के जंगल से निकलकर एक चीतल रामनगर वन प्रभाग की सीमा के अंतर्गत पड़ने वाले आबादी क्षेत्र भरतपुरी में आ गया।जहां सूचना पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना वन प्रभाग रामनगर को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने भरतपूरी क्षेत्र में चीतल का रेस्क्यू शुरू किया,जिसमें चीतल आबादी क्षेत्र बने घरों की छतों से नीचे गिर गया,चीतल के गिरने की सूचना पर वन विभाग की टीम में हड़कंप मच गया। वही टीम चीतल को पशु चिकित्सालय ले आई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।वहीं मामले में रेंज अधिकारी ललित जोशी ने बताया कि हमे सूचना मिली कि एक चीतल आबादी क्षेत्र में आ गया है।मौके पर हमारी टीम उसको रेस्क्यु करने के लिए घटनास्थल पर गई। जहां रेस्क्यु के दौरान छत से गिरकर चीतल चोटिल हो गया जिसको पशु चिकित्सालय ईलाज के लिए लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

Ad_RCHMCT