रामनगर- दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल कार्यक्रताओं द्वारा उपजिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल रामनगर के कार्यक्रताओं द्वारा बुधवार को उपजिलाधिकारी रामनगर के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजकर हाथरस (उत्तरप्रदेश) में बहन के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद मृत्यु पर दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए फांसी देने की मांग की गई ।
इस मौके पर विहिप जिला सामाजिक समरस्ता प्रमुख विजेन्द्र सिन्हा ,प्रखण्ड अध्यक्ष सूरज चौधरी ,प्रखण्ड गौरक्षा प्रमुख अंकुर शर्मा ,प्रखण्ड सह संयोजाक नितेश शर्मा , बजरंग दल कार्यकर्ता विवेक पपनै सहित बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT