रामनगर-दो दिन पूर्व एक आशा वर्कर के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे के विरोध में नगर की दर्जनों आशा वर्करों ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के नेतृत्व मे पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की करी मांग।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – एक आशा वर्कर के खिलाफ दो दिन पूर्व पुलिस द्वारा एक महिला के खाते से 39 हजार रुपए की रकम निकाले जाने को लेकर दर्ज किए गए मुकदमे के विरोध में नगर की दर्जनों आशा वर्करों ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी व पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। आशा वर्करों का कहना है की कोतवाली पुलिस द्वारा 2 दिन पूर्व मोहल्ला भरतपुरी निवासी भावना शर्मा की तहरीर पर आशा वर्कर कुसुमलता शर्मा निवासी टेड़ा रोड के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया गया ,जो की पूरी तरह झूठा है उनका कहना है कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन आशा वर्कर को आया था जिसमें इस अज्ञात व्यक्ति ने इस वर्ष जनवरी से उनके द्वारा कराए गए प्रसवो की जानकारी मांगी थी तथा इस व्यक्ति ने उनसे यह भी पूछा कि प्रसव का पैसा सबको मिल गया है या नहीं तो इस पर उक्त आशा वर्कर ने चंपा नाम की महिला को पैसा ना मिलने की बात कहीं जिसके बाद आशा वर्कर ने इस अज्ञात व्यक्ति को इस महिला का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करा दिया था बताया जाता है कि इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भावना शर्मा के बैंक खाते से ₹39000 की रकम निकाली गई आशा वर्कर का कहना है कि उसका इस मामले से कोई भी लेना देना नहीं है ,तथा पुलिस ने बिना जांच के ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है आशा वर्करों ने कहा कि उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसी मोबाइल नंबर से कई अन्य आशाओं को भी फोन करते हुए इस प्रकार की जानकारी मांगी जा रही है और उन्हें ठगने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करने के साथ ही उक्त अज्ञात व्यक्ति का पता लगाकर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने कहा कि यह मामला काफी गंभीर है तथा इस प्रकरण में अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित आशा वर्कर को न्याय दिलाया जाएगा।वही मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला ने कहा कि इस प्रकरण की जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी । ज्ञापन देने के दौरान आशा संगठन भारतीय मजदूर संघ की जिलाध्यक्ष कमला बधानी, ब्लॉक अध्यक्ष रजनी भट्ट ,सरोज कांडपाल, मीना नेगी ,शकुंतला, श्यामा मनराल, मुन्नी आर्य, उषा मनराज , नीमा बिष्ट ,राजेश्वरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास कार्यों की समीक्षा, विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Ad_RCHMCT