रामनगर-नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र मे रंगो की बौछार के साथ महिला पुरुष बैठकी होली की धूम जारी।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – नगर एवं देहात क्षेत्र मे रंगो की बौछार के साथ महिला पुरुष बैठकी होली की धूम जारी है होल्यार बैठकी होली के साथ खूब झूम रहे हैं। घरो मे महिलाओ की होली गायन, स्वांग का दौर जोर शोर से जारी है। दीपा सदन भरतपुरी श्रीमती मंजू भट्ट के आवास मे आयोजित होली मे अबीर व गुलाल के रंगो व गीतो की बौछार पर महिलाए जमकर थिरकी।
होली मे सर्वप्रथम सिद्धि के दाता विघ्न विनााक गाकर महिलाओं ने भगवान गणेश का आहृवान किया। इस दौरान मंजू भट्ट, मीना बोथ्याल, पुपा पन्त, मंजू नैनवाल, भारती पाण्डे, , दीपा जोशी आदि ने गीत की प्रस्तुती इस प्रकार की-
कैलै बांधी चाीर, हो रघुनन्दन राजा
गणपति बांधनि चीर, नवदुर्गा बांधनि चीरा,
ब्रह्मा, विणु बांधनि चीर, हो रघुनन्दन राजा।. अम्बा के भवन बिराजे होली, देवा के भवन बिराजे होली , आदि का गायन हुआ ,इस दौरानभावना , ललिता पांडे, सविता जोशी, रंजना रावत , ऊषा रावत, ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। तथा होल्यारो ने अगली प्रस्तुती कुछ इस प्रकार रखी-
तू करले सोला सिंगार राधिका,
तेरे अँगना होली आई रही, रंग लाई रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः बरसात के साथ गरजती हवाएं करेंगी दस्तक, मौसम विभाग की चेतावनी

उत्तराखण्डी संस्कृती धरोहर को आगे बढाते हुए रेखा त्रिपाठी, गंगा पांडे,शांति घुगत्याल, मीनाक्षी, कनुप्रिया, अंजलि, उर्वशी, निशा, भावना, सिद्धि रावत, सैंजल, , दृष्टि,, ने सभी को झूमने को मजबूर किया।
मलत मलत नैना लाल भये,
किन डारो नयन मे गुलाल,
मै जो गई थी, सड़क घुमन को,
दय्या मो पै लागो मुनसनियाँ को जाल।।
होली मे महिलाओ ने एक स्वर मे सिर धरै मुकुट खेलें होली, कहां से आयों कुँवर कन्हैया,कहा से आई राधा गोरी। के अलावा अन्त मे आाीा देते हुए कहा कि- गावैं, खेलैं, असीस, हो हो हो लख रे, बरस दिवाली, बरसे फाग, इनर पुर परिवार जीरौ लाख बरीसा।

Ad_RCHMCT