रामनगर
नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया ने राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी पायल बिष्ट को रामनगर का मुख्य कराटे प्रशिक्षक नियुक्त किया है।
पायल पिछले 10 वर्षों से कराटे खेल से जुड़ी हैं और कई राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है। वर्तमान में वह पिछले 2 माह से रामनगर के विभिन्न स्थानों में बालक एवं बालिकाओं को कराटे खेल का प्रशिक्षण दे रही है।उसकी मेहनत व खेल के प्रति लगाव को देखते हुए देश की सर्वोच्च कराटे खेल की मान्यता प्राप्त संस्था कराटे इंडिया की प्रमुख एकेडमी नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव एवं एशियन कराटे कोच सतीश जोशी ने पायल बिष्ट को रामनगर का मुख्य प्रशिक्षक नियुक्त किया है।
पायल ने विशेष तौर पर बालिकाओं से अपील की है की वो रामनगर में इस खेल के प्रशिक्षण की सुविधा का लाभ उठाकर आत्मरक्षा की तकनीकों को सीखें और आत्मनिर्भर बनने के साथ साथ विभिन्न नौकरियों में मिलने वाले खेल कोटे का भी लाभ उठा सकें।
पायल के मुख्य प्रशिक्षक नियुक्त होने पर सांसद अजय भट्ट, एशियन पदक विजेता खिलाडी प्रज्ञा जोशी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान कानिया सुनीता घुघत्याल ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, जिला पंचायत सदस्य किशोर लाल,भाजपा नेता सुरेश घुग्त्याल,वुशु की तकनीकी निदेशक आरती सैनी, तीलू रौतेली ममता रावत,अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी हर्षिता चौधरी,राष्ट्रीय खिलाडी सपना जवाडी सहित कई खेलप्रेमियों ने बधाई दी है।