रामनगर – पर्वतीय सभा लखनपुर रामनगर का त्रिवार्षिक चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश चंद मासीवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ।पर्वतीय सभा के त्रिवार्षिक चुनाव में संरक्षक पद के लिए चंद्रशेखर भट्ट व योगेश्वर प्रसाद देवरानी ,अध्यक्ष पद पर दिनेश जोशी ,पुरुष उपाध्यक्ष पद पर पूरन चन्द्र पाण्डे, महिला उपाध्यक्ष भावना भट्ट, महामंत्री भुवन चन्द्र पपनै, उप सचिव पर हेम चन्द्र पाण्डे, प्रकाश पाण्डे, विमला आर्या , कोषाध्यक्ष पद पर निखिलेश उपाध्याय , ऑडिटर पद पर बालम सिंह बिष्ट , प्रचार मंत्री पद पर प्रदीप पाण्डे, एम0 आर0 जोशी , सांस्कृतिक मंत्री कैलाश चन्द्र त्रिपाठी निर्वाचित घोषित किये गए।


