रामनगर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष विधायक की पूछनें कुशल सेम और सरकार द्वारा नामित नगर पालिका सभासदों का किया स्वागत।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक बंशीधर भगत रामनगर विधायक दीवान सिह बिष्ट कुशल सेम पूछने उनके निवास पर पहुचे इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा नामित नगर पालिका सभासद राकेश अग्रवाल, रामभरोसे लाल, ओंकार सिंह व महिला सभासद सरिता मैहरा को फूल माला व पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी सभासद नगर पालिका में जनता के मुद्दों को उठाएंगे जिसका लाभ आम जनता को प्राप्त होगा। इस अवसर पर प्रेस को सम्बोधित करते हुवे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जायेगे और काग्रेस द्वारा जनता के बीच फैलाये जा रहे भृम का पर्दा फास करेगे। इसके लिए संगठन ने प्रदेश से जिले व जिले से मंडल तथा मंडल से बूथ तक कि योजनाओं को प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बिधान सभा मे विकास कार्य हो रहे है नये रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। विपक्ष के आरोपो पर कहा कि आज का विपक्ष के पास इसके अतिरिक्त कुछ है भी नही उसके पास जनकल्याण के कोई सुझाव नही है मुद्दा बहिन विपक्ष कहूँ तो अतिशयोक्ति नही होगी। प्रेस वार्ता के बाद प्रदेश अध्यक्ष अपनी पार्टी के दिवगंत नेता पूर्व अध्यक्ष दिनेश गोयल के परिवारजनों को सातन्वना देने हेतु उनके निवास पर गये इसअवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेन्द्र सिह , मंडल अध्यक्ष भावना भट्ट, ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, मंडी परिषद चेयरमैन मान सिह अधिकारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी , मनीष अग्रवाल, निर्मला रावत, नरेन्द्र शर्मा,बलदेव सिंह, , ब्रह्मदेव झा, चमन लाल चौधरी, इन्दर रावत,सुरेश घुगत्याल , सुबोध चमोली,मनोज रावत, पूरन नैनवाल, कपिल रावत, मनमोहन सिंह बिष्ट, अशोक गुप्ता, दीपा कोटिया,अशोक खुल्बे, कुलदीप माहेश्वरी, कुलदीप शर्मा , पूरन सिंह बिष्ट, जगदीश चन्द्र लोहनी, मो0 आदिल, यामीन सलमानी, डा0 तनवीर अहमद, हरिओम, दामोदर जोशी, आदि उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT