रामनगर पहुंचे राज्यसभा सांसद बलूनी से मिलकर उठायी रेल और नेशनल हाईवे की मांगें।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर
उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से भाजपा नेताओं ने मुलाकात करके उन्हें धनगढ़ी व पनोद नालों पर पुल की स्वीकृति दिलवाने पर आभार जताया।
भाजपा नेता गणेश रावत के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने उनसे केंद्र सरकार के अधीन रेल और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय से जुड़ी मांगें उठायी।
सांसद बलूनी को सौंपे ज्ञापन में बुवाखाल काशीपुर नेशनल हाईवे 309 को मुरादाबाद तक विस्तारित करने की मांग की। उन्होंने कोटद्वार व टनकपुर की तर्ज पर रामनगर से जनशताब्दी ट्रेन दिल्ली के लिए चलाने की मांग की।
इसके अलावा रामनगर से देहरादून रेल चलाने, रामनगर-चौखुटिया गैरसैण रेल मार्ग के निर्माण और रामनगर स्टेशन को उत्तर रेलवे मुरादाबाद के अधीन लाये जाने की पहल करने की मांग उठायी। सांसद बलूनी ने सभी पर विचार करने की बात कही।

Ad_RCHMCT