रामनगर-पुरानी पेंशन बहाल किये जाने की मांग को लेकर कर्मचारी,शिक्षकों ने आज काले फीते बांध अपने कार्यालयों में काम किया और काला दिवस मनाया।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – पुरानी पेंशन बहाल किये जाने की मांग को लेकर कर्मचारी शिक्षकों ने आज काले फीते बांध अपने कार्यालयों में काम किया और काला दिवस मनाया।कार्मिकों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी डी पी को नई पेंशन स्कीम का विरोध करते हुए काला रखा।कार्मिकों ने रात को 8 बजे से 9 बजे तक अपने घरों की बिजली को बंद कर विरोध की भी घोषणा की है।सर्वप्रथम कर्मचारी शिक्षक फारेस्ट कम्पाउंड संघ भवन में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने सार्वजनिक रूप से काले फीते बांधे।संघ भवन में हुई सभा को सम्बोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष गिरीश मेंदोला ने नई पेंशन स्कीम की खामियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कर्मचारी शिक्षक संगठन के मण्डलीय अध्यक्ष नवेंदु मठपाल ने कहा मोदी सरकार भी जिस प्रकार निजीकरण की नीतियों को तेज करते हुए पचास बर्ष से ऊपर के कार्मिकों को जिस प्रकार जबरदस्ती रिटायरमेंट देने पर लगी है।पेंशन बहाली मंच के कोषाध्यक्ष जावेद ने सभी से एकजुट होने की अपील की।प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा नई पेंशन योजना में जी पी एफ से निकासी की योजना नही है।अगर कार्मिक के साथ कोई दुर्घटना हो गयी तो कार्मिक के परिवार को नई पेंशन योजना में किसी भी प्रकार का कोई लाभ नही मिलेगा।
संयोजक कौशिक मिश्रा ने कहा कि नई पेंशन योजना में कार्मिक द्वारा जमा की गई धनराशि में भी भारी अनियमितता की खबरें लगातार आ रही हैं जिससे कर्मचारी शिक्षक और भी ज्यादा हतोसहित हो रहा है।
इस मौके पर नवेन्दू मठपाल मठपाल कर्मचारी शिक्षक संघ मंडलीय अध्यक्ष गिरीश मेंदोला ब्लॉक अध्यक्ष एनएमओपीएस , पंकज, मोहित सिंह प्रभु ज्योत वालिया चंदन सिंह अजय मिश्रा सिद्धेश्वर चौधरी कौशिक मिश्रा घनश्याम रावत वीरेंद्र प्रसाद पांडे तेजपाल आनंद सिंह प्रकाश चंद फुलोरिया मयंक सुयाल केशव दत्त पांडे रविंद्र कुमार विनोद जोशी चारू तिवारी विनोद जोशी नवीन चंद श्रीमती आशा मनोज तिवारी जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक मनोज मोहन कश्मीरा ,हेम पांडे मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन का सख्त संदेश: किराया नहीं बढ़ेगा, समस्याओं का त्वरित समाधान
Ad_RCHMCT