रामनगर-पुलिस को मिली बड़ी सफलता 2 युवकों को 40.63 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

पारस शर्मा

रामनगर- अवैध नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान मे आज रामनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।पुलिस ने दो लोगों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस ने जावेद खान को शत्तिनगर पुछड़ी से 4.83 ग्राम स्मैक के साथ तथा दूसरे को पीरुमदारा पुलिस ने प्रभारी उपनिरीक्षक कविंद्र शर्मा के नेतृत्व में हल्दुआ बैरियर से 35.80, ग्राम स्मैक ले जाते हुए कादरी मस्जिद गुलरघटी रामनगर निवासी विशाल सैनी पुत्र स्वर्गीय बाल किशन सैनी को धर दबोचा । बाजार में इन स्मेक की कीमत लाखों में बताई जा रही है । पुलिस टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक कविंदर शर्मा, कांस्टेबल नीरज पाल ,महबूब अली ,राजा गौतम, प्रकाश नीरज कुमार ,गणेश चंद्र ,विश्वनाथ,जगवीर सिंह, नसीम अहमद, युगल किशोर उपस्थित रहे ।

Ad_RCHMCT