रामनगर – रोडवेज बस अड्डा लखनपुर के समीप से ग्राम -चोरपानी निवासी हरीश चंद्र ध्यानी की बाइक संख्या UA 04E- 24 66 एक दिन पूर्व चोरी हो गई थी। जिसकी सूचना हरीश चंद्र ध्यानी ने रामनगर कोतवाली पुलिस को दी थी। सूचना के उपरांत पुलिस टीमें खोजबीन में लगीं थीं। जिसमें पुलिस ने दो लोगों अरशद अंसारी पुत्र अतीक निवासी बड़ी मस्जिद के सामने खताड़ी और अमन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी इंदिरा कॉलोनी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को 379 /411 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।




