रामनगर-पुलिस ने चैकिंग के दौरान स्मैक और गाँजे के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दो युवकों को स्मैक और गाँजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान तेलीपुरा रोड कार्वेट मोटल के पास दीक्षित विद्यार्थी पुत्र प्रकाश चंद्र विद्यार्थी उम्र 25 वर्ष लखनपुर टेड़ा रोड, विवेक सनवाल पुत्र भूपेंद्र सनवाल उम्र 21 वर्ष टेड़ा रोड रामनगर से 1.25 ग्राम स्मैक और 9.28 ग्राम गाँजा और एक कार बरामद की।पुलिस टीम मे एस आई नितिन बहुगुणा, कास्टेबल राजकुमार, आरिफ अली उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT