रामनगर- पुष्कर हॉबी क्लासेज द्वारा आयोजित हिंदी दिवस पर ऑनलाइन हिंदी कविताओ व फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर पुरुष्कार वितरण किया गया।जिसमे चेयरपर्सन पूनम गुप्ता और सभासद भुवन सिंह डंगवाल ने संयुक्त रूप से बताया गया की प्रतियोगिता में लगभग 150 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें हिंदी कविता मे 50 प्रतिभागियो ने और फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 75 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। चेयरपर्सन पूनम गुप्ता ने बताया प्रतियोगिता मे प्रथम,द्वितीय,तृतीय बच्चों को पुरुस्कार दिया गया। सभी बच्चों को रिजल्ट्स सोशल नेटवर्किंग द्वारा बता दिया गया था,उनके द्वारा बताया गया की इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में आगे भी किये जायेंगे इसके सांथ ही गणेश चतुर्थी ऑनलाइन डांस व कला प्रतियोगिता के परिणाम भी पूर्व मे घोषित कर दिये थे।जिसमे चेयरपर्सन पूनम गुप्ता,सहयोगी सभासद भुवन सिंह डंगवाल व कोरियोग्राफर स्वाति द्वारा बताया गया,उनके पास डांस प्रतियोगिता में 76 प्रतिभागियों ने व
और चित्रकला मे 150 प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया।डांस प्रतियोगिता के जज राहुल तिमोली द्वारा व कला प्रतियोगिता मे अंजनी वर्मा द्वारा रिजल्ट्स धोषित किये गये है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कल्पतरु वृक्षमित्र अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा व सभासद माता श्रीमती उर्मिला देवी रहीं। कार्यक्रम में सभासद शुचि बंसल,अध्यापिका नेहा गुप्ता,माही फैशन से विजेयता अग्रवाल सहित बहुत से अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।





