रामनगर-प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव के तत्वाधान में चल रही पर्वतीय शैली पर आधारित रामलीला के चौथे दिन सीता स्वयंवर, रावण बाणासुर संवाद की लीला सम्पन्न हुई।

ख़बर शेयर करें -

प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव के तत्वाधान में चल रही कुमाऊनी शैली पर आधारित रामलीला के चौथे दिवस रामलीला का शुभारंभ ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष हेम चन्द्र भट्ट ने किया । आपको बता दें कि कोविड के नियमों के तहत रामलीला का मंचन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

रामलीला के चौथे दिन सीता स्वयंवर, रावण बाणासुर संवाद, राम द्वारा धनुष भंग, परशुराम का तपोवन से प्रस्थान,परशुराम लक्ष्मण संवाद, जनक द्वारा अयोध्या को दूत भेजना, राम विवाह उत्सव की लीला का मंचन मंच पर कलाकारों के द्वारा किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ऊंचापुल चौराहे का चौड़ीकरण शुरू, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

राम सुमित लोहनी, लक्ष्मण अमित लोहनी, सीता ललित बिष्ट, जनक गणेश पंत, परशुराम भुवन जोशी, रावण भुवन मौलेखी, वाणासुर नीरज जोशी सहित स्थानीय कलाकारों के द्वारा रंगमंच पर मंचन किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

इस दौरान दिनेश सत्यवली, चंदन कोटवाल, रोहित गोस्वामी, जगदीश तिवारी, वीरेंद्र पांडे, विजय पपनै, अमिता लोहनी, दीपा सुयाल, नीमा मठपाल मौजूद रहे ।

Ad_RCHMCT