रामनगर-बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह चौहान का भाजपाइयों ने किया स्वागत,कुछ अधिवक्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता, माल्यार्पण कर किया भाजपाइयों ने स्वागत।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – राज्य मे 2022 मे चुनाव हैं।चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है और अपना कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है।आज विधायक दीवान सिंह बिष्ट के कार्यालय पर रामनगर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा, पुलिस चौकी और अस्पताल में भी मची अफरा-तफरी

जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह चौहान का माल्यार्पण/मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालो में अधिवक्ता बलवन्त सिंह बिष्ट, अधिवक्ता अश्वनी लटवाल, अधिवक्ता जाकिर हुसैन थे। इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत,नगर मण्डल अध्यक्ष भावना भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष अग्रवाल, विधानसभा मीडिया प्रभारी नरेंद्र शर्मा,अधिवक्ता नरेन्द्र रावत,अधिवक्ता राजेश शर्मा, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दिवेक सम्मल, नामित सभासद रामभरोसे लाल, मनमोहन बिष्ट,प्रकाश थापा आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT