रामनगर – कोसी नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के तहत भरतपुरी व कौशल्यपुरी इलाके में बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाये जाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने सिंचाई विभाग के खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन अधिशाषी अभियंता केसी उनियाल को दिया।
लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता गणेश रावत के नेतृत्व में भरतपुरी व कौशल्यापुरी वासियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा साढ़े चार करोड़ रुपये की सुरक्षा योजना मंजूर की गई थी, जिसमें भरतपुरी, कौशल्यापुरी इलाके में करीब डेढ़ करोड़ का कार्य होना बाकी है। बाढ़ सुरक्षा कार्य न हो पाने से लोगों में जान माल का खतरा बना रहता है। इस दौरान अधिशाषी अभियंता केसी उनियाल को ज्ञापन भी दिया।
अधिशाषी अभियंता श्री उनियाल ने लोगों को आश्वासन दिया कि वन विभाग की स्वीकृति के बाद अक्टूबर प्रथम सप्ताह से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में गणेश रावत, भाजपा नेता यशपाल रावत, पालिका सभासद कमला धौंडियाल, बृजेश भंडारी, ललित घुघतयाल, केएस नेगी, सावित्री फर्त्याल, पीताम्बर पांडेय, कमल जोशी, पूरन राम,कैलाश देवी,पार्वती देवी,वीर सिंह, आदि मौहल्ले वासी मौजूद रहे।




