रामनगर-बैंक के एटीएम में चोरी करने वाले चोर को पकड़वाने वाले चौकीदार बालाराम को पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया सम्मानित।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – विगत एक सप्ताह पूर्व बैंक के एटीएम में चोरी करने और एक दुकान का शटर तोड़ने वाले चोर को पकड़वाने वाले प्राइवेट चौकीदार बालाराम को पुलिस क्षेत्राधिकारी ने सम्मानित किया। साथ ही इस दौरान चोर को पकड़ने में शामिल एक होमगार्ड और एक कॉन्स्टेबल को भी सम्मानित किया। बताते चलें कि विगत 29 नवंबर की रात को बाइक से एक चोर नंदा लाइन स्थित केनरा बैंक एटीएम में घुसा और एटीएम मशीन तोड़कर उसमें से कैश निकालने की कोशिश करने लगा काफी मशक्कत करने के बाद जब एटीएम के अंदर से चोर रुपए निकालने में असफल हो गया। तो चोर अगली गली द्वारा लाइन जोशी गारमेंट्स की दुकान के ताले तोड़ने लगा।तभी वहां प्राइवेट चौकीदारी कर रहे बालाराम ने चौकीदार ने चोर को पकड़ लिया। लेकिन चोर बालारामका हाथ छुड़ाकर भाग निकला। उधर चौकीदार बालाराम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी कर रहे युवक की फोटो अपने मोबाइल में खींच ली। और उसका बाइक नंबर भी नोट कर रात्रि गश्त कर रहे होमगार्ड ललित मोहन और कॉन्स्टेबल महेंद्र पाल को सूचित कर दिया। जिस पर उक्त दोनों लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस बल की मदद से भवानीगंज निवासी करन पुत्र दीनानाथ को दबोच लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला ने प्राइवेट चौकीदार बालाराम को सम्मानित करते हुए एक प्रमाण पत्र और एक हजार रुपये की नगद धनराशि सौपी। इस दौरान सीओ पंकज गैरोला ने कहा कि इस तरह से सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें तो अपराध पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।इस दौरान उनके साथ कोतवाल अबुल कलाम भी मौजूद थे।

Ad_RCHMCT