रामनगर-(ब्रेकिंग न्यूज)लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों का पुलिस करवा रही रैपिड एंटीजन टेस्ट।।

ख़बर शेयर करें -

लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों का पुलिस करवा रही रैपिड एंटीजन टेस्ट
कोविड पॉजिटिव आने पर किया जा रहा वारंटी क्वारंटाइन

रामनगर – वैश्विक महामारी के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अब नए-नए तरीकों को आजमा कर संक्रमण की दर को तोड़ने का प्रयास कर रही है। इस पहल के अंतर्गत कोतवाली रामनगर क्षेत्र अंतर्गत लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक रूप घूमने वाले 66 व्यक्तियों का स्थानीय मेडिकल टीम के साथ मिलकर कोविड के rapid antigen test किए गए तो दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड केयर estc कानियां भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा बताया गया कि अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस का उक्त अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

Ad_RCHMCT