रामनगर – कोतवाली रामनगर के द्वारा सरकारी टेलीफोन 255861 पर समय लगभग 19:00 बजे पर सूचना दी गई कि पंपापुरी कोसी नदी के बीच मे बने हुए टापु पर एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन रामनगर से एक रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ उक्त घटना स्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति नदी के बीच मे बने हुए टापू में फंसा हुआ था। जिसे FSSO रामनगर के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अग्निशमन कर्मी हरीश रावत व मो0 उमर के द्वारा अपनी जान जोखिम मै डाल कर तेज बहाव को पार करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति को टापू से सकुशल बाहर निकल कर किनारे लाया गया उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था जो अपना नाम, पता इत्यादि नहीं बता पा रहा था जिसे स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घटनास्थल पर उपस्थित जन समूह द्वारा फायर सर्विस रेस्क्यू टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।




