रामनगर-(ब्रेकिंग न्यूज) जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल,इस लिंक मे जाकर देखें रिजल्ट।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज 31 जुलाई को शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे ने विघालयी शिक्षा परिषद बोर्ड आफिस मे घोषित किया।

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2021 का परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

हाईस्कूल परीक्षा

हाईस्कूल परीक्षा 2021 में 147725 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 146386 परीक्षार्थी

उत्तीर्ण घोषित हुए। कुल परीक्षाफल 99.09 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.30 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.86 रहा।

23688 परीक्षार्थी सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का ऐतिहासिक कदम: वनखंडी महादेव मंदिर को बनेगा दिव्य और भव्य धार्मिक केंद्र

76768 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

45589 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

इण्टरमीडिएट परीक्षा

इण्टरमीडिएट परीक्षा 2021 में 121705 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 121171 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।

कुल परीक्षाफल 99.56 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.40 तथा

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, अग्निवीर परीक्षा पास युवक भी गिरफ्तार

बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.71 रहा।

20955 परीक्षार्थी सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए हैं।

63901 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

33571 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा फल  इन दो वेबसाइट में देख सकते हैं।
www.ubse.uk.gov.in
uaresults.nic.in मे देख सकते हैं।

Ad_RCHMCT