रामनगर- ब्लाक प्रमुख रेखा रावत के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों ने भव्य आयोजन किया। जिसमे समर्थकों द्वारा लड्डू से तुलादान किया और वहीं केक काटकर जन्मदिन बनाया। उसके पश्चात ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत व सांसद प्रतिनिधि इन्दर रावत द्वारा ब्लॉक मुख्यालय में बृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
रेखा रावत द्वारा उत्तराखण्ड का प्रमुख त्योहार घी संक्रान्ति त्योहार की भी समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में ब्लॉक के कर्मचारी,क्षेत्र पंचायत सदस्य व विकासखण्ड के ग्राम पंचायतो से ग्राम प्रधान व समर्थक मौजूद रहे।





