काँर्बेट नेशनल पार्क वन्यजीव पर्यटन के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहां प्रतिवर्ष लाखों सैलानी वन्यजीवों को देखने आते हैं। काँर्बेट नेशनल पार्क में घूमने के लिए रामनगर में पांच जोन हैं। काँर्बेट प्रशासन यहां एक और नया पर्यटन जोन खोलने जा रहा है। लेकिन पार्क के सभी जोन मे निश्चित संख्य़ा में ही पर्यटक घूम सकते हैं। जिससे यहां आने वाले कई पर्यटकों को बुकिंग ना मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ता था ,इसको देखते हुए पार्क प्रशासन अब एक नया जोन खोलने की तैयारी मे लगा है। जो कि नवम्बर माह में शुरू हो जाएगा जिसमे 15 जिप्सियां सुबह और 15 जिप्सियां शाम को पर्यटकों को लेकर घुमाने जायेंगी।बनने वाला नया जोन र्रिंगौडा में होगा, इस जोन के खुलने से एक तरफ पर्यटकों को भी बुकिंग मिल जायेगी तो दूसरी तरफ पर्यटन कारोबार भी बढेगा।




