रामनगर-बड़ी खबर-2.620 किलोग्राम गांजे के साथ दो गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – नैनीताल जिले स्तर पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत हरेंद्र सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति, निवासी-ग्राम इकरौला, थाना सल्ट जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 1.490 किलोग्राम गांजा
एवं ग्राम चोरपानी निवासी पंचक्की के कब्जे से 1.130 किलोग्राम कुल 2.620 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त उपरोक्त दोनों अभियुक्त गणो को उनके जुर्म धारा अवगत कराते हुए कराते हुए संबंधित के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में क्रमशः
एफ.आई. आर. नंबर- 460/20, एवं FIR NO-461/20 धारा-8(B)/20 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में-
1- आरक्षी प्रकाश कठायत
2- आरक्षी मोहम्मद राशिद
3- आरक्षी जसवीर सिंह सम्मिलित रहे।

Ad_RCHMCT