रामनगर – भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यसमिति रामनगर की बैठक अग्रवाल सभा में सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के बैठक में आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधा भेंट कर अभिवादन किया।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी संगठन के कार्यकर्ता बूथ स्तर के कार्यकर्ता को पार्टी की विचारधारा और 2022 चुनाव को लेकर मंथन किया गया।बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता भगीरथ लाल चौधरी एवं विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रामनगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों का भी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।बैठक में नगर अध्यक्ष भावना भट्ट की अध्यक्षता व संचालन पूरन नैनवाल ने किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री मनोज रावत,गणेश रावत, राकेश अग्रवाल,अजय पाल, राजेश शर्मा,मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्य प्रकाश शर्मा,राम भरोसे लाल,अशोक गुप्ता, डबल, ओंकार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।





