रामनगर – भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की एक बैठक सोमवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट के कार्यालय पर हुई, बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा व योजनाओं के संबंध विचार व्यक्त किये गए, बैठक का शुभारंभ प्रदेश के उपाध्यक्ष संजीव कुवर व जिला अध्यक्ष प्रकाश आर्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को नमन कर किया गया। बैठक मैं बोलते हुए संजीव कुमार ने कहा जो भी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के सदस्य पार्टी से नहीं जुड़े हैं उन्हें भी पार्टी जोड़ने का काम करेगी तथा बैठक में राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, बैठक में रामनगर क्षेत्र के विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा रवीन्द्र बाली, देवेन्द्र कुमार, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश चंद्र, जिला मंत्री नीलम आर्या, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष इंदर लाल, नगर अध्यक्ष आशीष कुमार, ग्रामीण मंडल अनुसूचित मोर्चा महामंत्री अमित आर्या, नगर मंडल अनुसूचित मोर्चा महामंत्री मनोज कुमार व अनुसूचित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।




