रामनगर-मंडल कार्यसमिति सम्मेलन की तैयारियों के लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – आगामी 27 जुलाई को भा0ज0पा0 रामनगर ग्रामीण मंडल की होने वाली मंडल कार्यसमिति सम्मेलन की तैयारियां के निमित्त मंडल पदाधिकारियो, शक्तीकेन्द्र संयोजकों व सभी मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत द्वारा ली गईं। बैठक में आगामी कार्यसमिति को सफल बनाने के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।कार्यसमिति में ग्रामीण मंडल में निवास करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों को उपस्थित रहना सुनिश्चित करने के लिये सभी को सूचना व प्रचार प्रसार का आग्रह सभी से किया गया।बैठक में विधायक दीवान सिंह बिष्ट की भी गरिमामय उपस्थिति रही तथा उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियो को जन जन तक पहूँचाने का आग्रह पार्टी नेताओं से किया।बैठक में हेम जोशी, बलदेव रावत, वीरेंद्र पाल सिंह, मनमोहन बिष्ट, अमर सैनी, दिवेक संभल, आशा रावत, शान्ती विष्टानिया, इंद्र लाल,दीपा ध्यानी,हरीश मालगुडी,चंदन अधिकारी, मुकेश रावत,नरेंद्र रावत,गोविंद मनराल,हरिओम सिंह आदि पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT