रामनगर-माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति के रामनगर आगमन पर किया स्वागत,मिट्टी के बर्तनों का उपयोग स्वास्थ्य के हिसाब से सर्वोपरि- शोभाराम।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – मिट्टी के बर्तनों का उपयोग स्वास्थ्य के हिसाब से तो सर्वोपरि है ही साथ ही इससे निर्धन वर्ग में जी रहे कुम्हार वर्ग की आजीविका का साधन भी है। उक्त बात प्रदेश के माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने रामनगर में आहूत एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज सरकार माटी के बर्तन बनाने वालों के लिए अनेको योजनाएं ला रही है। जिसका प्रदेश में अनेकों लोगो ने फायदा उठाया है। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं देश के युवाओं को स्वरोजगार करने की बात कह रहे हैं। ऐसे में आज के युवाओं को स्वावलंबी बन मिट्टी के बर्तनों को आधुनिकरण कर समाज में प्रस्तुत करना होगा। जिससे हम प्लास्टिक आदि के बर्तनों पर भी कमी ला सकते हैं। और लोगों के स्वास्थ्य को भी सही रख सकते हैं। बैठक के दौरान उन्होंने सभी को स्वावलंबी बनने के लिए मिट्टी के बर्तन बनाने और उनका उपयोग करने की हिदायत दी। इस दौरान प्रजापति महासभा के प्रदेश प्रभारी विमल मेहरा प्रजापति, सुमेर सिंह प्रजापति, मनोज प्रजापति, घनश्याम गोला सुभाष गोला टीका प्रसाद, मोहन प्रसाद, एम् लाल प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Ad_RCHMCT