रामनगर-मालधन-हाथरस और बलरामपुर गैंग रेप की घटनाओं के खिलाफ तथा महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर महिला एकता मंच ने मालधन में जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-मालधन- महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर और उत्तर प्रदेश के हाथरस और बलरामपुर गैंग रेप की घटनाओं के खिलाफ महिला एकता मंच ने मालधन में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान मालधन बस स्टेशन के समीप हुई सभा को संबोधित करते हुए महिला एकता मंच की कौशल्या चुनियाल ने कहा कि देश की न्यायपालिका, कार्यपालिका व विधायिका महिलाओं को सुरक्षा देने व सम्मान देने में अक्षम साबित हो रही है ऐसे में हम महिलाओं को सड़कों पर उतरकर हमें अपनी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए स्वयं ही आगे आना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्राचीन से आधुनिक तक: CDS ने बताया युद्ध और सुरक्षा का महत्व

सरस्वती जोशी ने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि बेटियों को आगे बढ़ना चाहिए और दूसरी तरफ बेटियाँ बलात्कार का शिकार हो रही है और हमारी देश की सरकार चुपचाप हाथ पे हाथ धरे बैठी है ,और योगी मोदी की सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने की जगह जाति धर्म के नाम पर अपराधियों को बचा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हैली सेवा की घोषणा और चारधाम तैयारी—सीएम धामी ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

नीमा ने कहा कि महिला एकता मंच द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

जुलूस व प्रदर्शन कार्यक्रम में गंगा साह, पुष्पा चंदोला, विमला देवी, नारायणी देवी, उमा, गीता, मुन्नी,विद्यावति साह, कमला, सुनीता, दीपा, आशा, दुर्गा, रीना, शीला, लोकेश कुमार, ललित उप्रेती, जगन्नाथ, राजकुमार, राकेश, मदन मेहता, मुनीष कुमार ,मनोज कुमार ,हरीश समेत बड़ी संख्या में महिलाएँ व युवा शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  रांसी में बजट पूर्व संवाद: जनभागीदारी से बनेगा जनहितकारी बजट – मुख्यमंत्री धामी

Ad_RCHMCT